चेन्नई में होली स्नेह मिलन समारोह, बालोतरा गुड़ामलानी क्षेत्र के प्रवासी बंधुओं का हुआ सम्मान
चेन्नई में आज श्री चोखाराम जी सुथार मांकड़ द्वारा अपने निवास स्थान पर बालोतरा जिले के गुड़ामलानी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रवासी भाइयों के लिए होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में चोखाराम जी सुथार ने क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री केके विश्नोई जी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गुड़ामलानी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव तक सड़क नेटवर्क का विकास, ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण तथा पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश जी लूनिया का साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही चोखाराम जी सुथार द्वारा उन्हें शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं समाजसेवी रामलाल जी सुथार ने भी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री केके विश्नोई जी को वीडियो कॉल के माध्यम से जोड़ा गया, जिसमें उन्होंने सभी प्रवासी भाइयों और उपस्थित जनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में चोखाराम जी सुथार ने सभी क्षेत्रवासियों और प्रवासी भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और आपसी प्रेम को और मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम का समापन होली की शुभकामनाओं और आपसी मेल-मिलाप के साथ हुआ।