छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप-2 में बलवा युवक -युवती का दो दिन पुराना विवाद सोमवार की रात्रि दो पक्षों में जबरदस्त बलवा...
*BREAKING:-देर रात छत्तीसगढ़ भिलाई छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप-2 में बलवा युवक -युवती का दो दिन पुराना विवाद सोमवार की रात्रि दो पक्षों में जबरदस्त बलवा...पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हुआ.. सीएसपी व छावनी थाना प्रभारी सहित अनेक पुलिस कर्मी भी घायल*
*भिलाई नगर 17 मार्च 2026:- छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को दो समुदाय में जमकर बलवा हुआ पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। दरअसल यहां एक समुदाय की लड़की दूसरे पक्ष के साथ भाग कर विवाह कर ली थी इसी बात से खफा युवती के पक्ष के लोगों ने लड़के वालों पर हमला कर दिया बच्चों के बीच की लड़ाई ने ऐसा तुल पकड़ा कि दो समुदायों के विवाद में बदल गया। पत्थरबाजी और लाठी डंडा सबकुछ चल गए इस दौरान तलवार व अन्य धारदार हथियार का भी उपयोग किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अलग अलग थानों का बल मौके पर पहुंचा। देर रात घंटों यहां हल्ला होता रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला *शांत कराया। हालांकि क्षेत्र *में अभी तनाव का माहौल है*
*पुलिस ने निगम के एमआई सी सदस्य मन्नान, इंजीनियर सलमान*, *सकील,मोबिन,जोहेल, व टीपू, सहित अन्य लोगों के* *खिलाफ FIR NO 158/2027 धारा 191,(1)(3)109 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है वही दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी अपराध दर्ज किया गया है*।