logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*टाईगर के हमला करने से पहले ही वन कर्मियों ने अपनी सरकारी बाईक को मौके पर छोड़कर अपनी जान बचाई*

*भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) ।* सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह बाईक से गस्त कर रहे दो वनकर्मी टाईगर आरबीटी 2511 का शिकार होते होते बाल बाल बच गए।



वन विभाग के अनुसार टाइगर रिजर्व की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के गाडा डूब वन क्षेत्र में बाईक से गस्त कर वनकर्मी निरंजन व होमगार्ड जितेंद्र शर्मा की बाइक के सामने अचानक से टाईगर आरबीटी 2511 के आ जाने से वन कर्मियों पसीना पसीना हो गए। अप्रत्याशित रूप से घटी इस घटना के दौरान टाईगर के हमला करने से पहले ही वन कर्मियों ने अपनी सरकारी बाईक को मौके पर छोड़कर अपनी जान बचाई।



वन विभाग के अनुसार गनीमत रही कि टाईगर ने वन कर्मियों का पीछा नही किया अन्यथा किसी गम्भीर अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता था। पार्क भ्रमण पर गई एक पर्यटक जिप्सी में सवार होने के बाद दोनो वन कर्मियों की जान में जान आई। उक्त घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे टाइगर ने बाइक की सीट पर अपना गुस्सा निकालते हुए उसे फाड़ दिया साथ ही बाइक को अपने जबड़ो से घसीटने की कोशिश भी की जिससे बाइक को काफी नुकसान हो गया।

4
882 views

Comment