logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगीत प्रतियोगिता में ख्याति शर्मा व सुहानी कुमारी ने मारी बाजी

हाजीपुर/आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के तत्वावधान में अम्बिका राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर राम में भव्य संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉ. कामिनी चौधरी एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
अपने संबोधन में डॉ. कामिनी चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। वहीं संस्थान के संस्थापक सचिव उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने बताया कि संस्था हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कलाकार राम पुकार सिंह ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामदेव राय, रामपुकार सिंह, धर्मनाथ सिंह एवं मदन महाराज शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणामों में एकल नृत्य में ख्याति शर्मा प्रथम, तन्नु कुमारी द्वितीय एवं कोमल कुमारी तृतीय रहीं। वहीं एकल लोकगीत में सुहानी कुमारी ने प्रथम, लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय तथा अस्मिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य में सलोनी कुमारी ग्रुप प्रथम रहा, जबकि समूह लोकगीत में अंजली कुमारी ग्रुप ने बाजी मारी।
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुनगुन ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, उषा किरण, श्रेया झा, डॉ. कविता कुमारी, मीरा भारती, मोहन कुमार, संतोष कुमार राय, डॉ. रविंद्र राम एवं अनोज कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में अमरेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

5
1052 views

Comment