logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी: जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं

लखीमपुर खीरी: जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आरोप, मरीज परेशान

लखीमपुर खीरी। जिले के महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में खुलेआम रिश्वत ली जा रही है, जिससे उन्हें आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सैंपल कलेक्शन के लिए समय 11:30 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन मरीजों का कहना है कि 11:00 बजे से ही टोकन देना बंद कर दिया जाता है। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ता है।

इसके अलावा, डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयों को अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध न बताकर मरीजों को बाहर से खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि गर्भवती महिलाओं को भी इन अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें समय पर जांच और दवाइयां न मिलने से काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है।

मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में फैली इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें

रिपोर्टर आलोक कुमार 6392065612

9
917 views

Comment