logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बहुत पुरानी मांग भारत सरकार ने की स्वीकार, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस को बार-बार नवीनीकरण कराने की जरूरत नहीं

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की साहिबाबाद विधानसभा कार्यकारिणी द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) लाइसेंस को बार-बार नवीनीकरण बाध्यता को समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया और व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की और सरकार का धन्यवाद किया ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल के हवाले से साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि व्यापारियों की बहुत पुरानी मांग को भारत सरकार ने मान लिया है जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ये एक बड़ा कदम उठाया है। फूड रेगुलेटर ने घोषणा की कि अब उसके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस की वैधता आजीवन होगी। इस फैसले के बाद फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों (एफबीओ) को अब अपने लाइसेंस बार-बार रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं होगी। नियामक बोझ को कम करने के लिए लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन की टर्नओवर सीमा में भी अहम बदलाव किए गए हैं। FSSAI ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर की सीमा को 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया जाएगा। इस खबर से व्यापारियों में खुशी की लहर छा गई है इससे समय और धन दोनों की बचत होगी
आज इस अवसर पर राजकुमार सिंह राणा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव अमर सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गर्ग , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पन्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन त्यागी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत राजवंशी ,गुरमीत चौधरी, महिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू कुमार, महिला महासचिव श्रीमती बीना राठौर, श्रीमती प्रीति धर , इ० एम ० लाल,इ० विशाल उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व्यापारी उपस्थित रहे।

11
1027 views

Comment