एक अप्रैल दस अप्रैल 2026 तक संगीत साधना एवम साहित्य सोसायटी में समर कैंप लगेगा।
एक अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक समर कैंप लगेगा संगीत साधना में
रिपोर्टर -
भगवानदास शाह ✍️
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश
बुरहानपुर जिले की प्रतिष्ठित शासकीय मान्यता प्राप्त सोसायटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है पिछले वर्ष मिली सफलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है,जिस का विधिवत पंजीयन कर इच्छुक प्रतिभावान इस कैंप में भाग ले सकते है।
संस्था उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी एवं सचिव रवि पांडे ने बताया कि शहर के लिए यह बड़ी सौगात है,जिस का लाभ हर वर्ग को मिलेगा।
पंजीयन उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
समर कैंप संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी कार्यालय शिकारपुरा में आयोजित किया जाएगा एवं शाम 6 से 8 बजे तक *एक अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा* समापन विधिवत 11 अप्रैल 26 को माननीय जनप्रतिनिधि समाजसेवी साहित्यकार पत्रकार डॉक्टर गायक कलाकारों की प्रस्तुति से होगा ,
संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि इस कैंप में 8 वर्ष से 25 वर्ष के होनहार प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे
सभी इसका लाभ अवश्य लेवे
पंजीयन 26 मार्च तक स्वीकार किये जाएंगे।
संस्था कार्यालय में शाम 6 से 7 बजे तक ही।