logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन, लाभुकों को मिली 1.42 करोड़ की सहायता

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झालसा रांची की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, पूर्वी सिंहभूम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार पांडेय, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई माननीय न्यायाधीगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच लगभग 1.42 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही न्यायिक ट्रिब्यूनल द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत 9 लोगों के आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी प्रदान किए गए, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला।

इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना, विधिक जागरूकता बढ़ाना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाना रहा।

3
257 views

Comment