महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान सुशीला सारस्वत की टीम द्वारा
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित महिला दिवस समारोह।
महिला सशक्तिकरण कार्यशाला के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार इंटर्नल हॉस्पिटल सांगानेर परिसर स्थित सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ श्रीमती रेखा राठौर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर रेखा राठौर ने भारत माता जयकारा के साथ सभी महिलाओ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल महिलाओं के सम्मान का ही नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, योगदान और समाज के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका को स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब तक संभव नहीं है, जब तक उसकी आधी आबादी सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित न हो।
भीम सिंह जी कासनिया विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, राजनीति सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। सरकार और समाज दोनों स्तरों पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं एवं अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें महिला दिवस जैसे आयोजन जागरूकता और प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों और उनकी क्षमता को रेखांकित करते हुए समाज में महिलाओं को बराबरी का सम्मान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
वूमेंस एम्पोवरेमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। समाज के विकास और सशक्त राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के लिए प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ सीधा संवाद भी किया गया, जिसमें उनके अनुभवों और सुझावों को साझा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सोसाइटी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही
पूजा शर्मा को ब्रांड एंबेसडर वूमेनस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी का बनाया गया राखी राठौर जी द्वारा ताज एवं मोमेंटो और पुष्प देकर संस्था में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वूमेंस एम्पावरमेंट एन्ड वेलफेयर सोसाइटी सचिव सूरजपाल
बड़त्या मकराना ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम मे महिला सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही सोसाइटी सदस्यता अभियान शुरु किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रीमती रेखा राठौर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान, वूमेंस एम्पावरमेंट एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष सुशीला सारस्वत, सचिव सूरजपाल बड़त्या मकराना, श्रवण सोनी भाजपा नेता,
सेलिब्रिटी गेस्ट आर्यन माहेश्वरी,
सदस्य सरिता मीना, शोभा सिंह, सीमा मोदी, रेनू श्रीवास्तव, रेनू बेरवा, डिप्ती मरोटा,अंशु गर्ग, जोया खान, सुनीता सैनी, मौजूद रही मंच संचालन सोसाइटी सदस्य स्वाति चावत ने किया।