सवर्ण समाज की बैठक में महापंचायत को लेकर चर्चा
लालसोट
यूजीसी बिल के विरोध में 18 मार्च को जयपुर स्थित रामनिवास बाग में आयोजित होने वाली सवर्ण महापंचायत को लेकर शहर के सवर्ण समाज की एक बैठक रविवार को महाकाली मंदिर पर आयोजित की गई।
बैठक में रामचरण बोहरा, पवन शर्मा बिचपुरी, नवीन शर्मा सुकार, केशव मणि शर्मा, दीपक शर्मा निझरना, एडवोकेट श्याम मिश्रा, जुगल शर्मा, गिर्राज शर्मा सेडूलाई, नवल शर्मा, श्याम भारद्वाज, दिनेश शर्मा लिवाली वाले, नवीन बोहरा, विनोद गोयल, महेश पांखला, कुलदीप जोशी, रघुनन्दन बोहरा, प्रदीप जोशी, राजेंद्र गर्ग, अरविन्द आर्य समेत कई जनों ने विचार प्रकट किए।