अरण्या गांव में आशीष का सम्मान
लालसोट
ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को अरण्या गांव पहुंच कर गत दिनों सविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले आशीष शर्मा पुत्र मुरारीलाल शर्मा का सम्मान किया। इस दौरान महासंघ के युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक निर्झरना, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष पवन सलेमपुरा, युवा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष राजेश बूटेल्या ने आशीष शर्मा का माला व साफा पहना कर सम्मान व अभिनंदन किया।