हिंदू नववर्ष से स्वागत में आज निकलेगी विशाल हिंदू "मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली"
कोटा। हिंदू नववर्ष के स्वागत के पावन अवसर पर 17 मार्च मंगलवार को शहर में विशाल हिंदू मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित होगी।
मातृशक्ति संयोजिका रेणु मिश्रा एवं सहसंयोजिका चेतना मोरवाल ने बताया कि रैली दोपहर 3 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम (नयापुरा) से प्रारंभ होगी। रैली में शहर की मातृशक्ति बड़ी संख्या में अपने-अपने दोपहिया वाहनों (स्कूटी या बाइक) के साथ दो-दो के क्रम में सहभागी बनेगी तथा सभी वाहनों पर भगवा पताका लगाई जाएगी।
रैली नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा, किशोर सागर तालाब की पाल, जयपुर गोल्डन, गीता भवन, गुजराती भवन, गुमानपुरा नहर पुलिया, रावतभाटा रोड होते हुए टीलेश्वर चौराहा से होकर गोदावरी धाम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।