आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन
इस विशेष आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर औपचारिक रूप से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा।
मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के दौरान मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि वे श्रद्धा और भक्ति के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान "जय मां शीतला" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन को लेकर खुशी जताई है और इसे सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।