logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इटावा में बनेगा कन्वेन्शन सेंटर, स्वयं सहायता समूहों के लिए बनेंगे भवन

जिले के लिए 19.24 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खेल, पर्यटन तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत 19.24 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

योजना के तहत इटावा नगर में 5 करोड़ रुपए की लागत से जिला कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सीमलिया, मंडाना और रेलगांव में 40-40 लाख रुपए की लागत से सब्जी मंडी/हाट बाजार में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वहीं अयाना, बड़ौद, खातौली, बुढादीत, चारचौमा, सातलखेड़ी और मोड़क स्टेशन में 25-25 लाख रुपए की लागत से हाट बाजार विकसित किए जाएंगे। राजीविका से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के लिए भवन निर्माण भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत अयाना, खातौली, बड़ौद, खैराबाद, चेचट, जुल्मी, मंडाना और बपावर में 20-20 लाख रुपए की लागत से भवन बनाए जाएंगे। खातौली खेल मैदान का विकास 1 करोड़ से किया जाएगा।

इसके अलावा सुल्तानपुर और चेचट में खेल मैदान, इटावा, सांगोद और सुल्तानपुर में राजीविका क्लस्टर के तहत कार्यशाला भवन, सुकेत में हाट बाजार तथा चन्द्रसेल मठ मंदिर में बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य कार्यों के लिए कुल 6.62 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

धार्मिक पर्यटन स्थलों का भी होगा विकास
जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 2.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत बुढादीत सूर्य मंदिर, हरिपुरा स्थित हांडीपाली शिव मंदिर, अलोद स्थित निमोदा माताजी मंदिर परिसर, गोपालपुरा माताजी मंदिर, चौमामालियान स्थित चारचौमा शिव मंदिर, ढाड़देवी मंदिर तथा झरेल बालाजी मंदिर में 25-25 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे। वहीं जालिमपुरा स्थित दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर में 32 लाख रुपए से विकास कार्य कराए जाएंगे।

0
13 views

Comment