छात्रावास निर्माण कार्य की समीक्षा, मीन जयंती मनाने का निर्णय
लालसोट
आदिवासी मीणा सेवा संघ एवं आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी की बैठक रविवार को निर्माणाधीन आदिवासी बालिका छात्रावास परिसर में आयोजित की गई। रेलवे स्टेशन के पास बन रहे छात्रावास परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निर्माण कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन मीना नगरियावास ने की।
मीडिया प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि बैठक में छात्रावास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी निर्माण कार्यों को लेकर सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां तय की गई। साथ ही निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 21 मार्च को मीन जयंती का कार्यक्रम कोथून रोड स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास पर आयोजित किया जाएगा।
बैठक में घनश्याम बड़ेखण, अशोक कुमार खुर्रा, मक्खन लाल, रमेशचंद मंडावरी, रामखिलारी मीना, रामहेत मीना, रामकिशोर मीणा, मेवाराम मीणा, मीठालाल मीणा, शंकरलाल मीणा, कैलाश खानपुर, सुरज्ञान मीणा, जगदीश प्रसाद, रेवड़मल मीणा, मोतीलाल मीणा तथा तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।