logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवादल कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

लालसोट

नगर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में रविवार को ब्लॉक लालसोट, चांदसेन तथा नगर परिषद क्षेत्र लालसोट, मंडावरी और रामगढ़ पचवारा के सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। शहर के संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह को पीसीसी सदस्य कमल मीना, पीसीसी सदस्य दिनेश मिश्र, सेवादल के जिला अध्यक्ष गजानंद मधुकर, वरिष्ठ नेता रामबिलास खेमावास, लालसोट क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश राड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, रामगढ़ पचवारा प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहनलाल मीना व अन्य ने सम्बोधित किया।

इस दौरान नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर जांगिड़, नगर अध्यक्ष निरंजन जोशी, बृजमोहन अरनियां, घासीलाल महावर, विश्राम मीना, गोवर्धन सोनी सहित सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। समारोह में ईश्वरलाल मीना, डॉ. रामनारायण सैनी, ललित बागोरिया, बंशीलाल जैमन, कैलाश दुसाद, सुदीप मिश्रा, शंभूलाल सैनी, चंदालाल सैनी, इरफान खान सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

6
615 views

Comment