logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम खमारपानी में साहू समाज का कर्मा जयंती जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमडा जन सैलाब

साहू समाज की आराध्‍य कुल देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1010 वी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम खमारपानी तहसील बिछुआ में जिला स्‍तरीय मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला छिन्‍दवाडा एवं पांढुर्णा के समस्‍त साहू समाज के लोग भारी संख्‍या में एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में मां कर्मा पूजन, हवन कार्यक्रम, अतिथियों का उदबोधन एवं उनका सम्‍मान किया गया, इसके बाद परीक्षा में उत्‍कृष्‍ट अंक प्राप्‍त करने वाले छात्र-छात्रों, अन्‍य क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन हेतु समाज के युवाओ के प्रोत्‍साहन हेतु उन्‍हे पुरूषकृत कर उन्‍हे प्रमाण पत्र दिया गया पश्‍चात् समाज के विशाल जन समूह द्वारा विशाल रैली का निकालकर सामाजिक एकता का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज खमारपानी खंड क्षेत्र द्वारा किया गया जिसमे खमारपानी खण्‍ड अध्‍यक्ष श्री बिसराम बिसने के मार्गदर्शन में समस्‍त खंड समिति द्वारा एवं कार्यक्रम समिति अध्‍यक्ष श्री हरिराम डोहरे एवं कार्यकारी अध्‍यक्ष श्री नंदकिशोर पिपरेवार साथ समस्‍त कार्यक्रम समिति द्वारा योगदान दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मानीय श्री संजीव धुवारे जिला अध्यक्ष बालाघाट, जिला अध्यक्ष माननीय हेमराज साहू जी, जिला संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद सेठिया जी, जिला सचिव श्री संतोष गोदेवार जी जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश साहू जी सहित समस्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्य गण समस्त खंड क्षेत्र के अध्यक्ष समस्त स्वजातीय बंधुओ सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल हुई

10
3981 views

Comment