logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मौसम बदलते ही लावणी में जुटे किसान ज्यादा रुपए देने पर भी नहीं मिल रहे मजदूर

लालसोट

स्थानीय कृषि उपज मंडी में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। बीते करीब एक माह से जारी सरसों की बंपर आवक अब कुछ कम होने के बाद नए गेहूं की आवक बढने लगी है। लालसोट मंडी में सोमवार को करीब डेढ हजार कट्टे गेहू की आवक हुई है। मंडी आढतियों के अनुसार फिलहाल गेहूं में नमी होने के बाद भी किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार को मंडी में गेहू 2200 से 2500 रुपए प्रति किंवटल के भाव से बिके है, आगामी दिनों में गेहूं की आवक में और भी बढोतरी होगी। वही दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी अब पक कर तैयार हो गई। फसल पकने के साथ ही किसान अब अपनी फसल की कटाई में जुट गए हैं। किसानों ने बताया कि इन दिनों फसल काटने के लिए मजदूरों की भारी किल्लत होने के कारण परिवार के सभी लोग कटाई के कार्य में जुट हुए है।

शुरू नहीं हुई सरकारी खरीद

एमएसपी पर गेहू की सरकारी खरीद सोमवार से एफसीआई के माध्यम से होनी थी, लेकिन लालसोट मंडावरी दोनों जगहों पर ही खरीद शुरू हो सकी है। एफसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए नियुक्त किया गया संवदेक अभी तक नहीं पहुंचा, फिलहाल थोड़ी नमी वाले गेहू ही आना शुरू हुए है, एक दो दिन बाद खरीद शुरू होगी, तब तक पर्याप्त मात्रा में गेहू की आवक भी होने लगेगी।

1
58 views

Comment