logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची में “झारखंड के 25 साल बेमिसाल” लाइव कॉन्क्लेव का आयोजन, सशक्त महिलाओं का हुआ सम्मान

रांची राजधानी रांची स्थित न्यू अलकापुरी के द कार्निवाल में रफ्तार मीडिया के तत्वावधान में एक भव्य लाइव कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “झारखंड के 25 साल बेमिसाल” एवं “तेजस्वी सम्मान – सशक्त महिला, सशक्त झारखंड” रखा गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास यात्रा पर गहन और सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने झारखंड के गठन के बाद से अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उन प्रेरक एवं सशक्त महिलाओं का सम्मान रहा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से झारखंड की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

इस कॉन्क्लेव के माध्यम से न केवल झारखंड की विकास यात्रा को रेखांकित किया गया, बल्कि महिला सशक्तिकरण के महत्व को भी मजबूती से सामने रखा गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार करते हैं।

0
0 views

Comment