logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीईओ जिला पंचायत ने दिमनी से 19 लोगों को बसों में बिठाकर ऑपरेशन के लिए रवाना किया

सीईओ जिला पंचायत ने दिमनी से 19 लोगों को बसों में बिठाकर ऑपरेशन के लिए रवाना किया

जिला प्रशासन एवं इफको द्वारा जिले में 15,16 और 17 मार्च को विशाल मोतियाबिंद के ऑपरेशन का शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सिविल हॉस्पीटलों से लोगों की आंखो का परीक्षण कराकर चिन्हित मरीजों को जिला चिकित्सालय मुरैना में लाया जा रहा है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिमनी में पहुंचकर चल रहे जांच शिविर का अवलोकन किया और पंजीयन के बाद चिन्हित 19 लोगों को बस में बिठाकर ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं इफको के अधिकारी मौजूद रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

18
394 views

Comment