16 मार्च को जिले में 5 स्थानों पर 2140 लोगों ने आंखों के कराएं पंजीयन 271 आपरेशन के लिए चिन्हित
16 मार्च को जिले में 05 स्थानों पर 2140 लोगों ने आंखों के कराएं पंजीयन, 271 ऑपरेशन के लिए चिन्हित
जिला मुख्यालय पर वृहद नेत्र शिविर में 16 मार्च को मुरैना जिले के 05 स्थानों पर 2140 लोगों ने आंखो के पंजीयन कराएं, जिनमें से 271 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
डीपीएम श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़ में 550, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस में 310, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़ में 216, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां में 250 और जिला चिकित्सालय मुरैना में 814 लोगों के पंजीयन किए गए है। जिनमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़ में 101, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस में 65, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़ में 28, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां में 37और जिला चिकित्सालय मुरैना में 40 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
16 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय मुरैना के नेत्र रोग विभाग में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) से पीड़ित मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों की पहले नेत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई, जिसके पश्चात चिन्हित मरीजों का आधुनिक तकननिकी से सुरक्षित एवं सफल ऑपरेशन मोतियाबिन्द के सफलतापूर्वक किये गये। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां, काला चश्मा एवं आंखों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया।
जिला चिकित्सालय में मुरैना श्योपुर के सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, श्री अरुण तोमर, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य समाज सेवियों ने मरीजों के आपरेशन के बाद चश्मा सहित अन्य सामग्री लेकर रवाना किया।
-
#JansamparkMP #morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh