logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Shailwara me ek yuvak ki maut ke baad ilaake me faili sansani

।। बिग ब्रेकिंग।।

कुंडा में सनसनी: युवक को बाइक से ले गए, कुछ घंटों बाद मिली लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर शैलवारा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों का आरोप है कि गांव के हीविनोद कुमार उसकी मौसी मीना और उसके कुछ साथी मिलकर उसके साथ मारपीट कर हत्या किए है। कुछ लोग युवक को शाम के समय बाइक से अपने साथ ले गए थे और कुछ ही घंटों बाद उसका शव गांव के पास फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक को शाम करीब 6 बजे बाइक से ले जाया गया था, जबकि रात करीब 8 बजे वह गंभीर व घायल हालत में गांव के पास मिला।

परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की साजिश के तहत हत्या की गई और बाद में शव को बाइक से लाकर गांव के पास छोड़ दिया गया।

परिजनों का यह भी दावा है कि घटना से जुड़ा वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उनके पास मौजूद है, जिसमें युवक को घायल अवस्था में बाइक से ले जाते हुए देखा जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इससे नाराज परिवार ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग भी इस घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Aima media foundation
✍️ Reporter by kuldeep kumar

4
698 views

Comment