logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाद्य विभाग की टीम ने जौरा क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर प्रकरण निर्मित किए

खाद्य विभाग की टीम ने जौरा क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जौरा एसडीएम के मार्गदर्शन में सोमवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी जौरा श्री बृजपाल सिंह गुर्जर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री लोकेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार श्री कमल किशोर शर्मा एवं नायब तहसीलदार श्री राजभान सिंह कुशवाह द्वारा जौरा क्षेत्र के
दो प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए गए।
प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान उनके संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर ई.सी. एक्ट 1955 के तहत प्रकरण निर्मित किए गए। जिनके जांच प्रतिवेदन आगामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे। जिन 02 प्रतिष्ठानों के जांच की गई है, उनमें खाटू श्याम भोजनालय, न्यू रेलवे स्टेशन के पास से 02 और जय श्री श्याम भोजनालय, न्यू रेलवे स्टेशन के पास से 02 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए गए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

20
1191 views

Comment