कृषि से जुड़े विभागीय अधिकारी 25 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करें - कलेक्टर
कृषि से जुड़े विभागीय अधिकारी 25 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करें - कलेक्टर
कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रतिदिन दो-दो गांवों में पहुंचकर कृषकों को संगोष्ठी में योजनाओं की जानकारी दें
कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभाग की समीक्षा की
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने रविवार को कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभागों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि विभागों द्वारा 25 मार्च तक लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। ताकि बजट का सदुपयोग हो सके। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिदिन दो-दो गांवों में पहुंचकर कृषकों के साथ संगोष्ठी करें और भावांतर, नरवाई प्रबंधन, जे फार्म एप और ई विकास एप की जानकारी से लोगों को अवगत कराएं। ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने कहा कि समस्त कृषि विस्तार अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन का गांववार तिथियों का कैलेण्डर बनाएं। जिसकी जानकारी अपने कार्यालय में भी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, उप संचालक कृषि श्री अनंत सड़ैया, पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. बी.के. शर्मा, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री अशोक कौशिक सहित अन्य संबंधित विभागों के खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि भावांतर योजना के तहत किसानों को प्रेरित करें, उन्हें आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन के समय लगने वाली जानकारी दें। पंजीयन के बाद फसल मंडी में विक्रय कराने के बाद अंतर की राशि का भुगतान किस प्रकार प्राप्त होगा, इस प्रकार की जानकारी समस्त कृृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीणों को दें। कलेक्टर ने कहा कि व्यापारी द्वारा अनाज मंडी में सरसों विक्रय करने पर भुगतान उसी दिन होगा और भावांतर के अंतर की राशि शासन द्वारा किसानों के खातों में प्राप्त होगी।
कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन के बारे में कहा कि समस्त कृषि विस्तार अधिकारी कृषकों को नरवाई न जलाने की सलाह दें, नरवाई जलाने से भूमि के पोषक तत्व नष्ट होते है और भूमि उर्वराशक्ति कम होती है। इसके लिए उन्हें जे फार्म का उपयोग करना होगा, जिससे उन यंत्रों से नरवाई खाद के रूप में परिवर्तित होती है। कलेक्टर ने ई विकास एप के बारे में भी जानकारी देने के लिए कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिये। किसान ई विकास एप के माध्यम से अपने घर पर ही खाद बुक करा सकते है।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने क्षीर धारा ग्राम योजना में बेसलाइन सर्वे शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा विभागीय अन्य गतिविधियां जैसे संपूर्ण बधियाकरण, टीकाकरण, पशुओं की टैगिंग व नस्ल सुधार कार्यक्रम के निर्देश दिये गए। साथ ही बांझ निवारण शिविर भी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं के लक्ष्य 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #agriculture #horticulture