logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन 17 मार्च को, मैत्रा वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में होगा आयोजन

बदायूं 17 फरवरी । समाज में शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैत्रा वेलफेयर सोसायटी द्वारा बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक ग्राम पीलर–कटरा राजवाड़ा गंज, जिला बदायूं (उ.प्र.) में किया जाएगा।

झालावाड़ से आयोजन स्थल पर पहुंचे राजस्थान बौद्ध महासंघ के जिला अध्यक्ष धनीराम समर्थ ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह में बुद्ध वंदना, प्रवचन, पुनःप्रेरणा कार्यक्रम तथा प्रसाद वितरण जैसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सद्भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाना है।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आह्वान किया है। आयोजकों के अनुसार यह बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय क्षेत्र में शिक्षा, अध्ययन और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्ध अनुयायी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

24
971 views

Comment