नशा मुक्ति के बाद लोगों को रोजगार से जोड़े
नशा मुक्ति के बाद लोगों को रोजगार से जोड़े
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत नशीले पदार्थ एवं शराब के सेवन के दुष्परिणामों से जागरूक करते हुए निरंतर नशा मुक्ति अभियान के सक्रिय क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से संचालन करने की बात कही। ताकि लोग नशे की लत हो छोड़े। उन्होंने कहा कि नशा न करने की समझाईश के बाद कितने लोगों ने आजीविका चलाना प्रारंभ किया है और कितने लोगों ने खेती करना शुरू कर दिया है। विभाग इस पर भी जोर दें। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि रोजगार के अभाव में व्यक्ति पुनः नशे की हालत में चला जाए।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थो के उत्पादन, परिवहन एवं विक्रय के संबंध में आवश्यक कार्यवाही, स्कूल-कॉलेजों में नव युवाओं में नशे की प्रवृत्ति उत्पन्न न हो। विद्यालयों में जनजागृति कार्यक्रम किए जाएं। कलापथक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर लेकर के माध्यम से जागरूक करें। आशा, ऊर्षा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जन अभियान परिषद के द्वारा नशा मुक्ति के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, वनमंडल के एसडीओ, आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, जनसम्पर्क, पिछड़ा वर्ग सहित अहिंसा नशा मुक्ति केन्द्र बानमौर की श्रीमती साधना कपूर उपस्थित थीं।
बैठक में अनुभाग स्तर की भी समीक्षा एसडीएम की अध्यक्षता में करने की बात कही।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh