logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हवन, भंडारे व रामलीला के साथ संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ


कानपुर। कल्याणपुर स्थित एकांतेश्वर मंदिर, आवास विकास‑3 सेक्टर‑9 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के उपरांत अष्टम दिवस पर प्रातः काल विधि‑विधान से हवन‑पूजन संपन्न किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गोविंदपुरी विधायक माननीय सुरेंद्र मैथानी जी के बड़े भाई माननीय के.डी. मैथानी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में परशुराम संवाद एवं रामलीला का भव्य आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के छोटे भाई पंकज त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

परशुराम संवाद एवं रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार कनौजिया एवं विपिन कनौजिया जी रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती रिचा सुनीता शुक्ला जी (प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रभारी महिला सशक्तिकरण समिति कानपुर), अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर अनूप कुमार चौधरी, संजय मिश्रा (जन एवं पर्यावरण सेवा समिति, कानपुर), चंद्रभान चौधरी जी (अध्यक्ष, संत गाडगे सामाजिक विकास समिति, कल्याणपुर कानपुर), श्रीमती आराधना कनौजिया (उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर), रजत कुमार (मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर उत्तर), प्रमोद मौर्य, पवन पटेल जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

1
0 views

Comment