logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज की विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन शुरू परीक्षा 26 अप्रेल को।

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज की विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन शुरू, परीक्षा 26 अप्रेल को।
पाली- विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल अहमदाबाद एवं अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज, मुंबई के आर्थिक सहयोग से विश्वकर्मा जांगिड़ समाज के लिए राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं।

पाली जिला प्रभारी प्रवीण कुमार जांगिड़ सह प्रभारी रामदयाल किंजा ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रेल है। परीक्षा 26 अप्रेल रविवार को जिला मुख्यालय पाली पर होगी। जिसमें पाली जिले के लिए रतनचंद लोढ़ा स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

पाली परीक्षा केंद्र अधीक्षक विजय जांगिड़ ने बताया कि परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर अपने जवाब देने होंगे। परीक्षा के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। जिसमें जूनियर ग्रुप में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। और सीनियर ग्रुप में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। 75% से ऊपर सभी मेरिट प्रतियोगी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रथम आने पर जिला स्तर पर 1100 रु से लेकर राज्य स्तर पर 31000 रु के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे । आवेदन के लिए https://vkymm.org/gk-competition-2026-registration/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य
प्रचार मंत्री जांगिड़ समाज पाली

1
267 views

Comment