logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निर्माणाधीन इंदौर उज्जैन सिक्सलेन मार्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ

निर्माणाधीन इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन मार्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरसीसी ड्रेनेज निर्माण में तथाकथित “प्लास्टिक के सरिये” के उपयोग की भ्रामक जानकारी दी गई।

मामले की सच्चाई जानने के लिए Patrika Madhya Pradesh द्वारा किए गए फैक्ट-चेक में विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि निर्माण में प्लास्टिक नहीं, बल्कि ग्लास फाइबर रीइनफोर्स्ड पॉलिमर (GFRP) से बने आधुनिक फाइबर सरियों का उपयोग किया जा रहा है। यह उन्नत तकनीक के तहत प्रयुक्त सामग्री है, जो जंग-रोधी होने के साथ-साथ मजबूती और टिकाऊपन के मामले में पारंपरिक लोहे के सरियों की तुलना में बेहतर मानी जाती है और तथा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप है।

#JansamparkMP

52
1179 views

Comment