logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहगंज में जायसवाल युवा समाज का भव्य होली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


शाहगंज, जौनपुर। नगर में रविवार को जायसवाल युवा समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए और पूरे उत्साह व उल्लास के साथ रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधूत पीठाधीश्वर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. 1008 स्वामी सनातनन्द देव जी महाराज रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को समाज की सेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने होली गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर अजितेश जायसवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जायसवाल युवा मंच), प्रेम नारायण जायसवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जायसवाल समाज), समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, गीता प्रदीप जायसवाल, युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष धीरज जायसवाल, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष एवं युवा जायसवाल समाज के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल, पत्रकार पंकज जायसवाल, डॉ. एस. एल. गुप्ता, मनोज जायसवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, संदीप जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, अर्पित जायसवाल, रविकांत जायसवाल, उमेश जायसवाल, रजनीश जायसवाल, देवेश जायसवाल, कमल नयन जायसवाल, शुभम जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, अभिनंदन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल (मोबिल), उमा जायसवाल, विजय जायसवाल, आलोक जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला अध्यक्ष आशा जायसवाल, रीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, रश्मि जायसवाल, पूनम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, रूबी जायसवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। साथ ही आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, समाज के सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0
0 views

Comment