logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ताजमहल पर पीपल मैन ऑफ इंडिया की ऐतिहासिक सेल्फी, दुनिया को दिया हरियाली बचाने का संदेश


आगरा। विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल में आज उस समय एक प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला जब पीपल मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात युवा पर्यावरण नेता डॉ. रघुराज प्रताप सिंह वहां पहुंचे।
ताजमहल की भव्यता और उसके चारों ओर फैली हरियाली के बीच डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने एक ऐतिहासिक सेल्फी लेते हुए पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ताजमहल केवल प्रेम और स्थापत्य कला का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि महान धरोहरों को सदियों तक संरक्षित रखना मानवता की जिम्मेदारी है। उसी प्रकार पृथ्वी की हरियाली और प्रकृति को बचाना भी आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि यदि दुनिया का हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प ले, तो पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इस हरित आंदोलन को एक वैश्विक जन आंदोलन बनाएं।

“ताजमहल के साथ ली गई यह सेल्फी केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए हरियाली बचाने का एक संकल्प है।”

11
692 views

Comment