logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीधी जिले में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, ₹5000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार। संवाददाता - देवमणि _ विश्वकर्मा _ सीधी

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हल्का मिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को सोमवार सुबह ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मिर्चीवार निवासी शिकायतकर्ता मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया पर तीन अलग-अलग राजस्व मामलों, जिनमें वारिसाना भी शामिल था। इसके लिए कुल ₹5 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पटवारी पहले ही एक मामले के लिए ₹25 हजार ले चुका था और शेष दो मामलों के निपटारे के लिए लगातार पैसों की मांग कर रहा था।

5
5 views

Comment