अपने भाई परिवार की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने वाले आरोपी को नईगढी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अपने भाई परिवार की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने वाले आरोपी को नईगढी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
#संवाददाता_देवमणि_विश्वकर्मा_मऊगंज
पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पु.अधी. मऊगंज विक्रम सिंह परिहार, एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व मे हमराह स्टाफ द्वारा अपने भाई परिवार की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।
विवरणः – शिकायतकर्ता रामदास साहू पिता गुल्लू साहू उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम जोरौट थाना नईगढी जिला मऊगंज ने शिकायत किया कि इसके परिवार के द्वारिका साहू पिता रामाधार साहू निवासी जोरौट थाना नईगढी जिला मऊगंज के द्वारा इसके परिवार के साझात के आराजी नम्बर 517, 797, 823, 846, 849 एवं 956 मे बटवारा पुल्ली मे इनके सहमति के बगैर जानबूझ कर छल कपट पूर्वक फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके अपने नाम उपरोक्त आराजियो का नामांतरण करा लिया है जो प्रथम दृश्टया आरोपी द्वारिका साहू पिता रामाधार साहू निवासी जोरौट थाना नईगढी जिला मऊगंज के विरूद्ध अपराध धारा 318(4),336(2),336(3),338,340(2) बीएनएस के तहत दण्डनीय पाय़े जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी वक्त घटना से फरार था जिसकी पता तलास की जा रही थी। थाना थाना प्रभारी नईगढी उप निरी ऋषिकुमार द्विवेदी ने थाना नईगढी की कमान सम्भालते ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित टीम गठित कर आज दिनांक 15/03/26 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीः - द्वारिका साहू पिता रामाधार साहू उम्न 55 साल निवासी जोरौट थाना नईगढी जिला मऊगंज
विशेष योगदानः- उनि ऋषि कुमार द्विवेदी , उप निरी आरपी वर्मा, .प्र.आर.13 रामकुमार भास्कर, आर.82 अविनाश सिंह ,आर.63 प्रकाश कुशवाहा ,आर 136 आकाश पनिका , सैनिक राजकुमार चतुर्वेदी, पवन मिश्रा