नानपारा आदर्श नगर पालिका में 5 सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना
Nanpara। Uttar Pradesh Government के नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार Bahraich जनपद की Nanpara Nagar Palika Parishad में पांच सदस्यों को नामित सभासद के रूप में मनोनीत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नानपारा नगर पालिका में मनोज मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीमती उज्मा सिद्दीकी, नौशेरम साहू और पवन लाल चौरसिया को नामित सभासद बनाया गया है।
बताया गया कि यह नियुक्ति Uttar Pradesh Municipalities Act, 1916 की धारा 9 के तहत की गई है। शासन की ओर से जारी इस अधिसूचना पर प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
नगर के लोगों का कहना है कि नए नामित सभासदों के जुड़ने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग मिलेगा।