logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पवित्र नगरी महेश्वर में ‘मटन मार्केट’ की गंदगी का काला सच

पवित्र नगरी महेश्वर में ‘मटन मार्केट’ की गंदगी का काला सच

मटन के साथ बीमारी भी मुफ्त!फोटो-वीडियो में उजागर हुई बदहाली, जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब

किशन लाल जागिड़
9829276941

धार
खरगोन/ जिले के महेश्वर मां नर्मदा के तट पर बसी धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर की पहचान देश-विदेश में पवित्रता और स्वच्छता से जुड़ी है। लेकिन शहर की मटन मार्केट की हालत इस पहचान पर बड़ा दाग लगाती नजर आ रही है। मौके से सामने आई फोटो और वीडियो में बाजार के आसपास फैली गंदगी, पशुओं का मल-मूत्र और कचरे के ढेर साफ दिखाई दे रहे हैं। जिस जगह से लोग मटन और चिकन खरीदने आते हैं, वहीं गंदगी का ऐसा माहौल है कि ग्राहक मटन के साथ बीमारी घर ले जाने को मजबूर हो सकते हैं।
रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार भी बड़ी संख्या में मटन-चिकन खरीदने आते हैं, लेकिन बाजार की यह बदहाल स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। सवाल यह है कि जब महेश्वर एक धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी है तो फिर यहां की मटन मार्केट की सफाई व्यवस्था इतनी लापरवाह क्यों है।
जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब

नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि नगर पालिका द्वारा स्लॉटर हाउस बनाया गया है, लेकिन व्यापारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे सड़क पर बैठकर व्यापार कर रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। नगर पालिका समय-समय पर नोटिस जारी करती है और इस संबंध में कलेक्टर और एसडीएम को भी शिकायत की गई है

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद का कहना है कि पहले मटन मार्केट से नर्मदा में गंदगी जा रही थी इसलिए वहां से हटाया गया। उनके मुताबिक मटन मार्केट के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। एक बार व्यापारियों को हटाया भी गया, लेकिन वे फिर वापस आकर बैठ गए

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और वे लोक अदालत में हैं। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जब स्वच्छता को लेकर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने कहा कि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता, बाद में कहा कि नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी

इन बयानों से साफ है कि हर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है, जबकि बाजार में गंदगी के फोटो-वीडियो हालात की सच्चाई बयां कर रहे हैं

सवालों के घेरे में जिम्मेदार

जब नगर पालिका को समस्या पता है तो मटन मार्केट को व्यवस्थित क्यों नहीं किया गया

स्लॉटर हाउस होने के बावजूद व्यापारी सड़क पर व्यापार क्यों कर रहे हैं

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक बाजार की जांच क्यों नहीं की

बार-बार शिकायत के बाद भी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई

क्या प्रशासन महेश्वर की धार्मिक और पर्यटन छवि को ऐसे ही खराब होने देगा


महेश्वर की मटन मार्केट में गंदगी का साम्राज्य – मटन के साथ बीमारी फ्री

पवित्र नगरी में गंदगी का बाज़ार – जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब

नर्मदा नगरी की साख पर दाग – मटन मार्केट बनी गंदगी का अड्डा

फोटो-वीडियो में उजागर सच – मटन लेने जाओ या बीमारी

प्रशासन मौन, गंदगी हावी – महेश्वर की मटन मार्केट पर बड़ा सवाल

15
239 views

Comment