अनिल तिवारी की गुंडई से रोता-बिलखता रहा
अनिल तिवारी की गुंडई से रोता-बिलखता रहा यादव परिवार... घर चला अवैध बुल्डोजर..?? श्रावस्ती के विधानसभा ग्राम पंचायत तिलकपुर में परशुराम यादव के घर बुल्डोजर से बेरहमी से ढहा दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक के करीबी अनिल तिवारी ने दबंगई, पुलिसिया दबाव और गुंडों की भीड़ लाकर अवैध रूप से घर ढहा दिया। जबकि उक्त जमीन का मुकदमा गोण्डा कमिश्नरी में चल रहा था। पीड़ित परिवार का कहना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे का आरोप लगाकर पुलिस मूक दर्शक बनी रही और जबरन बुल्डोजर से घर गिरा दिया गया। परिवार को कोई नोटिस नहीं दी गई। पूरा परिवार रो रहा है, बिटिया रो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग है कि दोषियों के विरुद्ध डकैती का मुकदमा दर्ज किया जाए।
अन्यथा हम बहुजन समाज के श्रावस्ती में आंदोलन करेंगे सामन्तवादिओ और मनुवादियो की गुंडई चलने नहीं देगे