logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ पत्रकार शिव बाबा शर्मा का निधन, 40 वर्षों की निष्पक्ष पत्रकारिता को क्षेत्र ने किया नमन

पत्रकारिता जगत के स्तंभ रहे शिव बाबा शर्मा पंचतत्व में विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
भीकनगांव। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. शिव बाबा शर्मा का मंगलवार देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित पूरे नगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
66 वर्षीय स्व. शिव बाबा शर्मा लगभग 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे अपनी निष्पक्ष लेखनी, सामाजिक सरोकारों और धार्मिक-सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए क्षेत्र में “बाबा” नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से हमेशा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और समाज के हित में कार्य करते रहे।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। नगर के पत्रकारों, समाजसेवियों, व्यापारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. शिव बाबा शर्मा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नगरवासी शामिल हुए। उनके ज्येष्ठ पुत्र चंदन शर्मा (गुरु) ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।
स्व. शिव बाबा शर्मा का जीवन पत्रकारिता, समाजसेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा, जिसे क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।

22
661 views

Comment