शाहजहाँपुर:कलानः नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कलान, शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद की कलान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के दो मुख्य आरोपियों को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार (16 मार्च 2026) को पीड़ित बालिका के पिता ने थाना कलान में तहरीर दी थी। आरोप था कि कस्बे के ही दो युवकों—आर्यन और पीयूष यादव—ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0स0 076/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), पाक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(b) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार वांछितों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धर्मपुर से 400 मीटर आगे आंधीदेई रोड पुलिया के पास घेराबंदी की। दोपहर करीब 03:15 बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
आर्यन (21 वर्ष) पुत्र अवधेश गुप्ता, निवासी जनता रोड, कस्बा कलान।
पीयूष यादव (20 वर्ष) पुत्र मुकेश यादव, निवासी मोहल्ला सूर्यनगर, कस्बा कलान। पुलिस ने दोनो युवको को जेल भेज दिया है।