logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरहरवा के वार्ड-12 में क्षतिग्रस्त आम का पेड़ बना खतरा, नगरवासियों ने नगर पंचायत से कटवाने की मांग



बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड-12 अंतर्गत पतना मयरापाड़ा गांव में मुख्य सड़क NH133A के किनारे स्थित एक पुराना आम का पेड़ इन दिनों लोगों के लिए खतरा बन गया है। स्थानीय नगरवासियों ने इस संबंध में नगर पंचायत बरहरवा के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पेड़ को जल्द कटवाने की मांग की है।



नगरवासियों के अनुसार प्लॉट नंबर-180 के पास सड़क किनारे लगा यह आम का पेड़ काफी पुराना और क्षतिग्रस्त हो चुका है। पेड़ के मुख्य तने का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा खराब हो गया है और तने में कई जगह छेद भी हो गए हैं। पेड़ के नीचे से बिजली विभाग का हाई-वोल्टेज केबल भी गुजरता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। कई बार पेड़ की टहनियां टूटकर मुख्य सड़क पर गिर चुकी हैं।



स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन पेड़ के कमजोर होने के कारण तेज हवा चलने पर यह काफी हिलने लगता है। इससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।



नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आम के इस क्षतिग्रस्त पेड़ की जांच कर जल्द से जल्द इसे कटवाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों और आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
----------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला - सदस्य मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज एवं सदस्य - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड

12
194 views

Comment