logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम आदमी पार्टी बोकारो की ओर से देश में हो रहे गैस संकट के खिलाफ जोड़दार प्रदर्शन किया गया..

गैस संकट के खिलाफ प्रदर्शन
बोकारो, 16 मार्च 2026
आम आदमी पार्टी बोकारो की ओर से सोमवार को देश में गैस संकट के खिलाफ महात्मा गांधी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने किया। इस मौके पर उपस्थित आप के प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा ने कहा कि झारखंड के हर जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है।मोदी सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश भर में एलपीजी गैस का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और इजराइल के आगे सरेंडर कर दिया है। ईरान जैसे पारंपरिक मित्र के साथ नहीं जाने के कारण पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी का संकट पैदा हुआ है।
प्रदर्शन में आप के जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, हरेंद्रनाथ चौबे, धर्मेंद्र शर्मा, संजय कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, अनंत कुमार पांडेय, बिनोद तिर्की, शंभुनाथ चौधरी, बिनोद सत्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.

0
0 views

Comment