तीन वारंटी गिरफ्तार, वाहनों से वसूले गए 69 हजार
तीन वारंटी गिरफ्तार, वाहनों से वसूले गए 69 हजार
मनीगाछी। विशेष समकालीन अभियान के तहत मनीगाछी थाना की पुलिस ने तीन एन बी डब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में राजे गांव निवासी छेदी पासवान, जगदेव चौपाल एवं विरस पति चौपाल शामिल हैं। दूसरी ओर ट्रैफिक नियमों के पालन नहीं करने के आरोपी 35 वाहन चालकों से 69,000/ की वसूली मनीगाछी थाना द्वारा की गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार विशेष अभियान के तहत कुल 80 वाहनों की जांच में 35 वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण 69,000/ की वसूली की गई।