logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मामलों के निष्पादन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

अमित बाछुका गिरिडीह झारखंड


गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मामलों के निष्पादन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़


गिरिडीह। गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पहुंचे। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराया गया।
इस दौरान बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस सहित अन्य कई मामलों की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों की सहमति से कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पक्षकारों को समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालत के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान निकलता है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में लोगों की भीड़ देखी गई और कई मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

1
0 views

Comment