माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी मिले फायर ब्रांड नेता रामचंद्र यादव जी -दिल्ली
अयोध्या
नई दिल्ली में क्षेत्रीय विकास को लेकर अहम मुलाकात हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने अपने रूदौली व अयोध्या की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से गृह मंत्री को अवगत कराया तथा विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। मुलाकात को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।और इससे विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।