logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील प्रशासन की उदासीनता पर भड़की भाकियू भानु, बीसलपुर मंडी समिति में मासिक पंचायत कर बनाई नई रणनीति



पीलीभीत बीसलपुर कृषक मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का आयोजन तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाल गंगवार के नेतृत्व में किया गया, जबकि पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने की।पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में तहसील प्रशासन को कई महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए थे, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा उन बिंदुओं का संतोषजनक निस्तारण नहीं किया गया है। इससे किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली।जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने कहा कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। पंचायत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आगे की नई रणनीति तैयार की।पंचायत में निर्णय लिया गया कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए अगला कदम उठाया जाएगा।मासिक पंचायत में जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार पूर्व सैनिक,निसार शाह,बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव, गयाप्रसाद राजपूत वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, फूल सिंह, लक्ष्मीकान्त,मुन्नी देवी, टीकाराम ब्लॉक अध्यक्ष बरखेड़ा,बीसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आले मोहम्मद,अनीता देवी, रामचंद्र के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

25
1483 views

Comment