logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कंडी में पशु बांझपन निवारण सह जागरुकता शिविर का आयोजन

गया ! नगर प्रखंड के कंडी गांव में डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा पशु बाँझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला 20 सूत्री सदस्य डॉ जितेंद्र कुमार,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, डॉ रविकांत कुमार और डॉयल 1962 के डॉ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कया किया। शिविर में लगभग 150 मवेशियों की चिकित्सा जांच की गई तथा दवा दी गई । शिविर में विभिन्न गाव से आए पशुपालकों को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, समय-समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की जानकारी दी, ताकि पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि हो सके. शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पशुपालकों ने भाग लिया ! शिविर में पंचायत कंडी के पशु मैत्री रंजन कुमार, विश्वजीत कुमार,निरंजन कुमार, राम उदय यादव, सुभम कुमार, मनोज कुमार, रामकृपाल यादव ,गुड्डू कुमार, वरुण कुमार, आशीष कुमार, दीपू कुमार उपस्थित थे।

23
184 views

Comment