logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दही के बर्तन में शराब! नानपारा का वीडियो वायरल, लोगों में भारी आक्रोश

नानपारा (बहराइच)
नानपारा नगर क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में दही बेचने वाले एक व्यक्ति की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। वायरल वीडियो में दही बेचने वाला व्यक्ति खुलेआम शराब पीते हुए उसी बर्तन का इस्तेमाल दही तौलने के लिए करता दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मिहींपुरवा रोड पर उस समय की है जब दही बेचने वाला व्यक्ति सड़क किनारे बैठकर दही बेच रहा था। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वह शराब की पैकेट खोलकर दही तौलने वाले बर्तन में मुंह लगाकर शराब पीता है और फिर उसी बर्तन को दही के मटके में डाल देता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति हिरैय नामक व्यक्ति बताया जा रहा है, जो बंजरिया (नानपारा) का निवासी है। उसकी इस हरकत से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल बेहद शर्मनाक है बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। खासतौर पर पवित्र माहे रमजान के दौरान इस तरह की हरकत से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं, क्योंकि रोजेदार अक्सर इफ्तार में दही का इस्तेमाल करते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की लापरवाही और अस्वास्थ्यकर व्यवहार न कर सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।

3
517 views

Comment