खेड़वाड़ी विद्यालय में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बलियापुर - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर के तत्वाधान में दोलाबड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेड़वाड़ी में जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के बच्चों का जांच किया गया।जांच के दौरान दो बच्चे की दांत संबंधित शिकायत पाया गया। मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दीपक कुमार दास, डॉ.प्रमोद कुमार (डेंटल स्पेशलिस्ट्स), प्रधान शिक्षक दिलीप गोप, बालिका गोप, तारा देवी, सुशील गोप, सुमित गोप, लक्ष्मी कुमारी, कोयल गोप,पायल गोप आदि उपस्थित थे।