logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद देश विरोधी गतिविधियों में लगे एक नेटवर्क का थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मसूरी में 6 संदिग्धों की गिरफ्तारी का मामला अभी चल ही रहा है कि एक दूसरा मामला कौशांबी थाना क्षेत्र में भी आ गया। यहां पर देश विरोधी गतिविधियों में लगे एक नेटवर्क का थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गैंग लीडर महिला समेत 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने देश के संवेदनशील इलाकों में कई सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनका एक्सेस विदेशों में बताया जा रहा है। यहां से फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर भेजे जाते थे, जिसके एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील जगहों की फोटो-वीडियो भी मिले हैं।

14
122 views

Comment