logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भंडारपुर में धूमधाम से मनाई गई भक्त माँ कर्मा जयंती, मुख्य अतिथि किरण रविन्द्र वैष्णव ने दी मंगल भवन निर्माण की सौगात


छुरिया। ग्रामीण साहू समाज ग्राम भंडारपुर द्वारा भक्त माँ कर्मा जयंती का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र साहू समाज छुरिया के अध्यक्ष उमेश साहू ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में तहसील साहू समाज छुरिया के सचिव मनसुख साहू, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, श्री एम एल सोनबोईर संरक्षक तहसील साहू समाज,ग्राम भंडारपुर की सरपंच श्रीमती सीमा चन्द्रवंशी, हालेकोसा के सरपंच तुला राम साहू, ग्राम शिकारीमाहका के सरपंच प्रतिनिधि कुन्दन बड़ोले, समाज के संरक्षक हीरालाल चन्द्रवंशी तथा ग्राम पटेल दशरथ चन्द्रवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माँ कर्मा की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने भक्त माँ कर्मा के जीवन, त्याग, सेवा और भक्ति के आदर्शों को याद करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भक्त माँ कर्मा का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से अपने क्षेत्र और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उमेश साहू ने कहा कि समाज के महापुरुषों और संतों की जयंती मनाने से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस दौरान ग्रामवासियों ने गांव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंगल भवन निर्माण की मांग रखी। जिस पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने ग्राम भंडारपुर में मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुनबाई चंन्द्रवंशी,यशोदीया पटेल,संजू साहू,सविता साहू,रमेश्रर चंन्द्रवंशी, प्रदीप पटेल, कांशीराम, रोहित चंन्द्रवंशी सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

0
110 views

Comment