सुजीत पासी द्वारा गंगापार प्रयागराज में बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92 वीं जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासी एवं देवतुल्य जनता के लिए बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस कार्यक्रम का आयोजन सुजीत पासी द्वारा बहादुरपुर कछार निकट अनुज चिकित्सालय हेतापट्टी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अमरनाथ सिंह मौर्य जी पूर्व फूलपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी पहुंचे। उन्होंने जनता को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के संघर्षों के बारे में अवगत कराया एवं शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहने को कहा। शिक्षा से ही देश का भविष्य बनता है।
मान्यवर कांशीराम जी को नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यकम में सुजीत पासी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वॉर्ड नं 1 बहादुरपुर ब्लॉक प्रयागराज ने सभी अतिथियों को कलम (पेन) देकर उनका स्वागत किया। सरोज यादव ने बताया कि कलम से ही संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जी ने पूरा संविधान लिखा और मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन मिशन को आगे बढ़ाया। स्मृति के रूप में सभी को कलम देके और माला पहना के स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भी बाकी अतिथियों ने अपनी बात रखी और सभी को शिक्षा के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज यादव (मास्टर), जंगबहादुरपुर प्रधान, पिंटू वर्मा, अनिल रावत, रामअभिलाष काका, आलोक, कन्हई लाल पार्षद (सोनौटी), राम प्रताप यादव, दीपक भारती, कल्लू यादव, जय सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, इरशाद अहमद, छोटे, निगम वर्मा, राम सुमेर भारतीय, रोबिन सरोज एवं सैकड़ों साथी व जनता भारी संख्या में मौजूद रही।